Arvind Khabari
2.5K views
1 days ago
IPL 2026 का रोमांच जारी है. लेकिन, इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग के ब्राडकास्ट से जुड़े एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है. उनका शव उनके होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया है. होटल रूम में मृत पाए गए ब्रिटिश नागरिक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के तौर पर हुई है, जो कि BCCI के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से IPL कवर करने के लिए मुंबई के होटल में रुके थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला खत्म होने के बाद इयान विलियम्स लैंगफोर्ड अपने कमरे में लौट आए. वो मुंबई के होटल के कमरा नंबर 2715 में रुके थे. 30 मार्च को जब होटल के रिसेप्शनिस्ट ने उनके कमरे पर फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद होटल स्टाफ उन्हें चेक करने के लिए उनके कमरे में गया. #🏏T20 लीग: ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत 😱