❥❃฿ℛ𝒶𝒿𝓀𝓊𝓂𝒶𝓇ℳ𝒶𝒽𝒶𝓊𝓇❥❃$
9.6K views
15 hours ago
LPG की कमी से मुंबई में 20% होटल बंद एसोसिएशन का दावा- यही हाल रहा तो...महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गैस की कमी का असर अब होटलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. आहार (एसोसिएशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट) के मुताबिक शहर में करीब 10 से 20 प्रतिशत होटल पहले ही बंद हो चुके हैं और अगर अगले तीन दिन तक गैस की कमी जारी रही तो मुंबई के लगभग 50 प्रतिशत होटल बंद होने की स्थिति आ सकती है. डोंगरी इलाके की तस्वीरों में कई होटलों के शटर बंद नजर आ रहे हैं. होटल मालिकों का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी के कारण गैस स्टोर करना भी संभव नहीं होता और इस तरह की स्थिति के लिए वे पहले से तैयार नहीं थे.#😮युद्ध का बड़ा असर भारत में, होटल बंद🏨 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #10 मार्च के अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट