#😮US को झटका: दो जेट क्रैश, दो चॉपर तबाह🗞️ #😭ईरान युद्ध के दिल दहला देने वाले दृश्य📽️🖼️ #🫨ईरान के निशाने पर फिर अबू धाबी🗞️ indorireporter21 ईरान ने अमेरिकी कंपनी Amazon पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने बहरीन में अमेजन के डाटा सेंटर को निशाना बनाया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन के गृह मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि की है। ईरान के एक हमले के बाद बहरीन में Amazon का क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेशन क्षतिग्रस्त हो गया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने कंपनी की सुविधा केंद्र पर लगी आग को बुझाया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) ने एक दिन पहले ही अमेरिका को धमकी दी थी कि वो मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google) और एपल (Apple) को निशाना बनाएंगे। ईरान ने दी थी अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी
मंत्रालय ने तत्काल यह जानकारी नहीं दी थी कि इसमें कौन सी कंपनी शामिल थी, कोई हताहत हुआ या नहीं और नुकसान किस हद तक हुआ है।
IRGC ने अमेरिका को मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अगर टारगेटेड हमलों में अब आगे ईरानी नेताओं को मारा गया तो 1 अप्रैल से खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा।