Arvind Khabari
528 views
2 days ago
IPL 2026 के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. IPL 2026 के ब्रॉडकास्ट से जुड़े 76 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की मौत हो गई है. इयान विलियम्स लैंगफोर्ड मुंबई के ट्राइडेंट होटल में मृत पाए गए हैं. ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से इस होटल में ठहरे थे और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के बाद 30 मार्च को अपने कमरे में मृत मिले. पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को जब रिसेप्शनिस्ट ने उनके कमरे में फोन करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद होटल के स्टाफ उन्हें देखने के लिए उनके कमरे में गए. होटल ने बताया कि अंदर से कोई जवाब न मिलने पर, उन्होंने मास्टर की (चाबी) का इस्तेमाल करके कमरा खोला और उन्हें जमीन पर पड़ा हुआ पाया. #🏏T20 लीग: ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत 😱