H-1B Visa: Trump के विरोध में उतरीं ये दिग्गज तकनीकी कंपनियां
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच-1 बी वीजा समेत विदेशियों को जारी होने वाले काम से जुड़े वीजा साल के अंत तक निलंबित करने के फैसले की अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने तीखी आलोचना की है। ट्रंप के इस फैसले का गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रेड स्मिथ ने भी विरोध किया है।
बता दें कि दिग्गज गूगल कंपनी के सीईओ और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया कि अमेरिका की आर्थिक सफलता में अप्रवासियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने देश को तकनीक में वैश्विक रूप से अग्रणी बनाया है। उन्होंने कहा की मैं इस घोषणा से निराश हूं और
हम अप्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। पिचाई ने ट्रंप की घोषणा को अमेरिकी आर्थिक संपत्ति को कमजोर करने वाला बताया। माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कहा, ट्रंप के फैसले का