My Bite
542 views
🌹🌱🌾 ●●●●●● नजर के जोर पे आजमाया न करो अदाओं से सबकुछ चुराया न करो। आदमी बेबस दिल कुछ काम न करे, मीठे-मीठे तुम यूँ ही मुस्कुराया न करो। *** जब-जब भी तुम अंजना बनकर, आँखों से साँसों पे तकरार करती हो। जान अंटक जाती है सीने में, कसम से बहुत ही बेकरार करती हो। *** कितना लूट लिया कोई हिसाब नही, जिंदगी गुमसुम है कोई सवाल नही। कमबख्त दिल भी यूँ खामोश बैठा है, कलियों से होता है भौंरों का ख्याल नही। **** घटाएँ आजकल जमकर बरसात करें, पंखुड़ियाँ कुछ इस कदर बेकरार करें। हवाएँ छूकर लबों को गजल गुनगुनाएँ, चहकती पंछियाँ धुनों पे यूँ बेहिसाब करें। **** बहुत ही जादूगरी है मौशम के, करवट लेते इन अंगराइयों मे... बिखरते हुए खुशबू पहुँच दिल तक, धड़कन के हलचलों को बेसुमार करें! **** अब तुम ही बताओं कहाँ, किस ख्वाबों में डूब जाएँ... कोई दिल-ए-हाल समझ, चाहतों संग कदमताल करे। **** जब कोई चुपके-चुपके करीब आने लगे, कोई हसीन पहुँच दिल मे हाँथ लगाने लगे। तब शख्स पागल हो जाए और क्या करे, जब कोई नजरों से इश्क कह खिलखिलाने लगे।💕💞 **** ..........✍️रवि प्रताप सिंह("पंकज")🍒 🌳🌳🌳🌳🌳🌳मनमोहन🌳🌳🌳🌳🌳🌳 #💝 शायराना इश्क़ #❤️ आई लव यू #🌹प्यार के नगमे💖 #💔पुराना प्यार 💔 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️