प्लेइंग-11 में बदलाव पर हंस पड़े सूर्या... 😁...जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव और संजू सैमसन को शामिल करने पर सवाल पूछा गया तो सूर्यकुमार हंस पड़े। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या अभी अभिषेक को हटा दूं? या तिलक को?
... तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा... 🏏🇮🇳🏆
सुपर आठ में भारत को दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है, लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
...अर्शदीप या कुलदीप, किसके साथ जाएगा भारत?
पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो भारत अब तक दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच अहमदाबाद में ही हुआ था और उस मैच में स्पिनरों को पिच से मदद मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारने पर विचार कर सकती है। इस स्थिति में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले थे। अगर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा तो वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप स्पिन का जिम्मा संभालेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे। वहीं, नई गेंद से हार्दिक पांड्या शुरुआत करेंगे। #indvssa #cricketlovers #t20worldcup2026 #india #super8 #cricketkoberoi #kishoreoberoi
#CRICKET FANS ENJOY ☺️ #🏆T20 World cup On Jiohotstar #T20worldcup2026 #🏆खेल जगत की अपडेट #शेयरचैट स्पेशल showapp1