Vinodkumar Mahajan
537 views
अमीरी गरीबी https://globalhinduism.in/?p=3199 *भुलभुलैय्या अमीरी* *गरीबी का...* ✍️ २७७७ *विनोदकुमार महाजन* 💰🌈💎💎💎 भुलभुलैय्या से चलती है दुनियादारी ! कोई अमीर है तो कोई गरीब ! हर एक का सपना होता है अमीर बनने का ! गरीब को भी लगता है , हम जरूर अमीर बनेंगे ! क्योंकी गरीबी है एक शाप ! अमीरी में होती है शान ए शौकत , एक विलासी जीवन ! मगर फिर भी अमीरी में होता है दिखावा , भपका , अवडंबर , सबसे मैं बडा की अहंकारी वृत्ती ! भुलभुलैय्या का जीवन सारा ! हाय फाय जीवन जीने की चाहत ! करोडों का बंगला , गाडी , नौकर , चाकर आंखों को चकाचौंध कर देती है ! फिर भी संत कबीर कहते है और अनुप जलोटा बहुत ही बढीया ढंग से गाते है... " *जो सुख नाही अमीरी* *में , मन मेरा* *लागा फकिरी में* " धन चाहिए , धन वैभव की खनखनाहट चाहिए ! मगर आखिर धन के लिये भी होता है , " *नशीब अपना अपना "* धन वैभव तो केवल मनुष्यों को ही लगता है ! बाकी पशुपक्षी तो धन वैभव ना होकर भी मस्त होकर आनंदी जीवन जीते है ! रास्ते पर खाना , रास्ते पर ही सोना ! राजमहल तो इंन्सानों को लगता है ! हाँ धन तो चाहिए ही चाहिए ! मगर दो नंबर वाला नहीं बल्की माता महालक्ष्मी की कृपा वाला धन चाहिए ! मगर होता क्या है , काला हो या गोरा , कौनसे भी कमाई का हो , आखिर पूजा जाता है तो, धनवान ही ! गरीब को कौन पूछता है यहाँ ? सत्य , प्रेम , इमानदारी , सत्वगुण की कीमत आखिर , धन वैभव के सामने होती ही नहीं है ! " *विद्वान सर्वत्र पूज्यते* *नहीं चलता है ,* *वास्तव में धनवान* *सर्वत्र पूज्यते* " यही दुनियादारी का वास्तव है और इसी पर केवल दुनियादारी चलती भी है ! धनवान फिर चाहे हो अवगुणी या फिर हो पाप की कमाई वाला , कीमत उसीकी ही होती है ! गरीब बेचारा *मारे मारे* फिरता रहता है ! *मॅन पाॅवर और मसल* *पॉवर* *केवल और केवल* *मनी पाॅवर से ही चलती* *है !* *अमीरों को रामराम* *गरीब तेरा क्या काम ?* यही दुनिया का दस्तुर है ! अमीरों को लगता है और पैसा चाहिए , मध्यमवर्गीय को लगता है , मालामाल होना चाहिए , गरीब को लगता है , धन की वर्षा होनी चाहिए ! *है ना साथीयों ?* मगर आप चाहे अमीर हो , मध्यमवर्गीय हो अथवा गरीब हो , ईश्वर के लिये सब एक समान ही होते है ! ईश्वर के दरबार में भेदभाव है ही नहीं ! *इसिलिए तो...* अमीर हो या गरीब हो , सब ईश्वर की पूजा मनोभाव से करते ही है ! *मेरा पांडूरंग* गरीबों का भी है , अमीरों का भी है ! पशुपक्षीयों का भी है ! *सबका हरी मेरा श्रीहरी* पांडूरंगाची भगवी पताका घेऊ खांद्यावरी *पांडूरंग पांडूरंग* *पांडूरंग हरी वासुदेव हरी* 🙏🙏🙏🙏🚩 #❤️जीवन की सीख