मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के एक बयान ने नई हलचल पैदा कर दी है।
ट्रंप ने Strait of Hormuz को लेकर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि यह समुद्री मार्ग “खुलेगा, चाहे ऐसे या वैसे।”
उन्होंने दुनिया के अन्य देशों से भी अपील की कि इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को खुला रखने के लिए अमेरिका का सहयोग करें और जरूरत पड़ने पर अपने जंगी जहाज भी भेजें। ट्रंप का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए यह मार्ग बेहद अहम है और इसे बंद नहीं होने दिया जा सकता।
ट्रंप ने इस मुद्दे को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भी एक चेतावनी भरा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका इस मामले में सख्त कदम उठा सकता है।
#DonaldTrump #Iran #StraitOfHormuz #MiddleEastCrisis #USIranTension #WorldNews #BreakingNews
#राजनीति