मुझे शेयरचैट पर फॉलो करें
692 views
#🤗होली Coming Soon 😊 होली के त्योहार को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बन गई है. आम तौर पर होलिका दहन के अगले दिन रंग खेला जाता है, लेकिन साल 2026 में खगोलीय घटनाओं के कारण परंपरा में बदलाव करना पड़ रहा है. वजह है साल का पहला चंद्र ग्रहण. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 मार्च 2026 को होलिका दहन होगा, लेकिन इसके अगले ही दिन यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है. ग्रहण के चलते लगने वाले सूतक काल की वजह से इस दिन पूजा-पाठ और रंग खेलना वर्जित माना जा रहा है. चंद्र ग्रहण के बाद, लोगों में इस साल लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर भी जिज्ञासा है. जानकारों के मुताबिक, साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण होने हैं, जिनमें से पहला ग्रहण 17 फरवरी को लग चुका है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है. 12 अगस्त को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. यह ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, कनाडा और ग्रीनलैंड में दिखेगा. चूंकि यह भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा , किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर रोक नहीं रहेगी. सोशल मीडिया पर साल के दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर चल रही अफवाहों को दरकिनार करते हुए, जानकारों ने स्पष्ट किया है कि 'सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण' 2027 में लगने वाला है. यह ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को लगेगा, जो 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा , यह लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक चलेगा. इतना लंबा ग्रहण इसके बाद साल 2114 तक नहीं होगा.