पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार (31 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पेस नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए। माना जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 8 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले महान टेनिस खिलाड़ी के बीजेपी में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह कदम उन्होंने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया है। बंगाल चुनावों के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा। जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी तय है।
#🎾टेनिस लेजेंड लिएंडर पेस की BJP में एंट्री 🤝