NayaLookSports
575 views
4 months ago
लियोनेल मेसी का नाम ही काफी है किसी भी शहर को उत्साह से भर देने के लिए, और यही नज़ारा कोलकाता में देखने को मिला। इंडिया GOAT टूर 2025 के पहले दिन मेसी शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे, जहां उनके स्वागत में फुटबॉल प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा। एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक हर जगह सिर्फ मेसी-मेसी की गूंज सुनाई दी। विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित कार्यक्रम में मेसी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा उनके महान करियर, 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीत और फुटबॉल इतिहास में उनकी अमिट छाप का प्रतीक है। कार्यक्रम में ममता बनर्जी, सौरव गांगुली और शाहरुख खान की मौजूदगी ने इसे राष्ट्रीय स्तर का इवेंट बना दिया। #🤝भारत पहुंचे मेसी, जोरदार स्वागत👏