Parmod Jain
531 views
हरियाणा के यमुनानगर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी मिलेगी है। यह योजना सस्ती, स्वच्छ और मुफ्त बिजली प्रदान करने का माध्यम बनी हुई है। डिप्टी कमिश्नर (DC) प्रीति ने हाल ही में इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। DC ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 2024 में शुरू की गई यह योजना प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने और बिजली बिल कम करने पर केंद्रित है। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ पहुंचाना है. सोलर पैनल लगाने से परिवार अपनी जरूरत की बिजली खुद उत्पन्न कर सकते हैं. यदि उत्पादित बिजली खपत से अधिक हो जाती है तो अतिरिक्त यूनिट ग्रिड में जमा होती हैं और नेट मीटरिंग के माध्यम से उपभोक्ता को क्रेडिट मिलता है। इससे बिजली बिल शून्य या बहुत कम हो सकता है. यह पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है, क्योंकि सौर ऊर्जा प्रदूषण मुक्त है। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के अधीक्षक अभियंता नरेन्द्र कुमार ने तकनीकी विवरण दिए, उन्होंने कहा कि 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम रोजाना 8 से 10 यूनिट बिजली उत्पन्न करता है, जिससे मासिक लगभग 300 यूनिट मिलती हैं। यह आम घरेलू खपत के लिए पर्याप्त है. केंद्र सरकार की सब्सिडी इस प्रकार है। एक किलोवाट तक 30 हजार रुपये और 2 किलोवाट तक 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक अधिकतम 78 हजार रुपये तक सरकार मदद देगा। योजना के तहत पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम लगवाने के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है. यमुनानगर जिले में कई परिवार पहले ही इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. डीसी प्रीति ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से गरीब वर्ग के लिए उपयोगी है, क्योंकि इससे उनकी ऊर्जा जरूरतें पूरी होती हैं और आर्थिक बोझ कम होता है. इच्छुक लाभार्थी निकटतम यूएचबीवीएन उपमंडल कार्यालय या सब-डिविजनल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in पर भी किया जा सकता है. वहां सिस्टम साइज कैलकुलेटर, वेंडर सूची और अन्य जानकारी उपलब्ध है। #हरियाणा