रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के अलग-अलग गांव के कुल पांच लोगों की एक के बाद एक संदिग्ध मौत होने से इलाके में हड़कंप मचा है। आरोप है कि यह लोग अंतर्गत मठिया गांव में बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटे थे। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई और एक-एक कर सबने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कुछ लोग जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं। मरने वाले सभी लोगों का दाह संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और रोहतास पुलिस प्रशासन भी फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। #🍻बिहार: जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत 😱