Siddharth Abhimanyu
452 views
1 months ago
आप सभी को संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक पवनपुत्र हनुमान जी के उच्च आदर्श हमें कर्म के प्रति अटूट निष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। अंजनीपुत्र का स्वरूप हमें यह बोध कराता है कि परम विनम्रता और अदम्य साहस से बड़े से बड़े संकटों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। प्रभु श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली जी से प्रार्थना है कि उनका मंगलकारी आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करे। #हनुमान