बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं. इस जोड़ी ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है. सोनम और आनंद पहले से एक बेटे वायु के पेरेंट्स हैं और अब दूसरी बार भी वे बेटे के ही मात-पिता बने हैं. इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. रविवार को सोनम और आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी. उस नोट में लिखा था, "बेहद शुक्रगुज़ारी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है, और उसके आने से हमारे दिल भी सबसे खूबसूरत तरीके से और बड़े हो गए हैं."
#👼दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस सोनम कपूर