शुक्रवार रात करीब दस बजे के आसपास अचानक कई लोगों को लगा कि जमीन हल्के-हल्के हिल रही है। कुछ ही सेकंड में यह बात साफ हो गई कि यह सामान्य कंपन नहीं बल्कि भूकंप के झटके हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप के ये झटके सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहे। नॉएडा, चंडीगढ़, लुधियाना और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी कंपन महसूस किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के आसपास बताया जा रहा है, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 दर्ज की गई।
#😱दिल्ली-NCR में आए भूकंप के झटके