Thakur_B.S.Tomar
446 views
2 days ago
‼️🎉🌺🪷🦚🛟🔷💢🎋🟣‼️...* _"*करें जब पाँव खुद नर्तन, समझ लेना कि होली है..!* *हिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना कि होली है...!!* *किसी को याद करते ही अगर बजते सुनाई दें...!* *कहीं घुँघरू कहीं कंगन, समझ लेना कि होली है...!!* *कभी खोलो अचानक , आप अपने घर का दरवाजा...!* *खड़े देहरी पे हों साजन, समझ लेना कि होली है...!!* *तरसती जिसके हों दीदार तक को आपकी आंखें...!* *उसे छूने का आये क्षण, समझ लेना कि होली है...!!* *हमारी ज़िन्दगी यूँ तो है इक काँटों भरा जंगल...!* *अगर लगने लगे मधुबन, समझ लेना कि होली है...!!* *बुलाये जब तुझे वो गीत गा कर ताल पर ढफकी...!* *जिसे माना किये दुश्मन, समझ लेना कि होली है...!!* *अगर महसूस हो तुमको, कभी जब सांस लो 'नीरज'...!* *हवाओं में घुला चन्दन, समझ लेना कि होली है...!!* *🌹आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं l🌹* #Mydiary✍️ ‼️🪷🌺🎉🛟🦚👍🥰♦️‼️ ll बी. एस. तोमर, हापुड, उत्तर प्रदेश