❥❃฿ℛ𝒶𝒿𝓀𝓊𝓂𝒶𝓇ℳ𝒶𝒽𝒶𝓊𝓇❥❃$
8.4K views
1 days ago
चांदी कैश PRICE: 0-$1 1-32% 32000 रुपये सस्ती DOWN सोना ₹13000 फिसलासोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते कुछ दिनों में खासा हैरान किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर आपदा या ग्लोबल टेंशन के हालात में दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिलती रही है, लेकिन फिलहाल जारी मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के बीच ये जमकर टूट रही हैं. बीते एक हफ्ते के भीतर ही चांदी का भाव जमकर क्रैश (Silver Price Crash) हुआ और ये करीब 32,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई. सोना भी जमकर टूटा है और ये पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ही 13,000 रुपये से ज्यादा फिसला है. एमसीएक्स के अलावा अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए चेंज पर गौर करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक यहां भी Gold-Silver Rate फिसला है. हफ्तेभर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,399 रुपये से गिरकर 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. ऐसे में घरेलू मार्केट में सोना 9,181 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बावजूद Gold-Silver Rate Fall के पीछे के कारणों की बात करें, तो यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है. इसके साथ ही होर्मुज पर टेंशन बढ़ने और क्रूड के भाव में तेजी ने ग्लोबल महंगाई में इजाफे की चिंता बढ़ा दी है. डॉलर की मजबूती सोना-चांदी की गिरावट में अहम रोल निभा रहा है.#🪙सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट 📉 #📢 22 मार्च की अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📈स्टॉक मार्केट टिप्स📊