https://www.facebook.com/share/v/1EHfcVBtn7/
Ambala Media:"
अम्बाला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल के सहयोग से अम्बाला शहर के वार्ड 3 पूर्व पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष आनंद मनी ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है।
हाउसिंग बोर्ड और बलदेव नगर कॉलोनी के बीच नाले पर पुल निर्माण का कार्य उनके निजी कोष से करवाया गया। इस पुल के अभाव में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे आवाजाही लगभग बाधित हो जाती थी।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुल निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। अब पुल बन जाने से दोनों कॉलोनियों के बीच आवागमन सुगम हो गया है और लोगों को काफी राहत मिली है।
पार्षद मनीष आनंद मनी ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री असीम गोयल का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल के लिए आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।
##radha soami Ambala #Ambala Media #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰