#🏏T20 लीग: चेन्नई vs पंजाब 👊🏻 #🏆TataIPL2026 #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शानदार फॉर्म में लौटे जरूर, लेकिन टीम की जीत के बाद वह विवाद में घिर गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें IPL 2026 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स 2 अप्रैल को KKR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 48 रन की अहम पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि मैच के दौरान उनके व्यवहार ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया.
BCCI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने IPL Code of Conduct के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है.इस गलती के लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. बल्लेबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है.
#BCCI #AbhishekSharma #IPL2026 #KKRvsSRH