#🌘साल का पहला सूर्य ग्रहण
#साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज 3:26 पीएम से लगा है. यह सूर्य ग्रहण 4 #🌘साल का पहला सूर्य ग्रहण घंटे 31 मिनट तक रहेगा. फाल्गुन अमावस्या का सूर्य ग्रहण वलयाकार और शनि की राशि कुंभ में है. आज के दिन परिघ योग और धनिष्ठा नक्षत्र है. आज के सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूर्ण रूप से नहीं ढकेगा, इस वजह से रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा दिखाई देगा. विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण तक लगता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. सूर्य ग्रहण के प्रारंभ से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और यह ग्रहण के मोक्ष तक रहता है. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं और मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं. सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होती है. नहीं तो सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर होने की आशंका रहती है. ग्रहण की धार्मिक मान्यता यह है कि राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगते हैं. आज का सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम को 7 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा.