#❤️जीवन की सीख
प्रसंशक बने
अपने मन का अवलोकन करते हुए श्रेष्ठ के लिए सदैव संकल्पित रहें। पीठ पीछे होने वाली बातों पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए, क्योंकि जब लोग बराबरी नहीं कर सकते तो बुराई करने लग जाते हैं।
पीठ पीछे आपकी बातें होने लगे तो व्यर्थ की बातों में विचलित होने की अपेक्षा ये समझ जाना कि आप उनसे दो कदम आगे हैं , क्योंकि बातें भी उसी की होती है, जिसमें कोई बात होती है।
प्रशंसा आपको अहमता से भर देगी और बुराई आपको सावधान करते हुए स्वयं के जीवन को निहारने का अवसर प्रदान करेगी।
छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करके ही बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सकता है। पीठ पीछे बोलने वालों की परवाह कभी मत करो,
लेकिन अपने कर्म की पवित्रता और लक्ष्य की श्रेष्ठता का ध्यान सदैव रखो। आपके प्रयास बुराई करने वालों को चुप कराने के लिए नहीं अपितु स्वयं के जीवन से बुराई मिटाने की दिशा में होने चाहिए। निर्णय आपका स्वयं विचार करें।
जय जय श्री राधे
💫🪷💫🪷💫🪷💫🪷💫