vk
515 views
11 days ago
यात्रि-गण कृप्या ध्यान दें, किसी यात्रा के लिए निकलने से पूर्व अपने प्रत्येक बैग मे अपना पता लिखित पर्चा अवश्य डालकर रखें ! साथ ही एक निवेदन भी कि यदि यह सामान आप जाने-अन्जाने अपने साथ ले जा रहे हैं तो अवसर मिलने पर अथवा आपकी आवश्यक्ता पूर्ण होने के उपरांत स्वेच्छापूर्वक अपनी पहचान के साथ अथवा पहचान छिपाकर किसी भी माध्यम से उपरोक्त पते पर भेज दें ! हम सपरिवार सदैव आपके आभारी रहेंगे ! आज के समय मे हालात कभी भी किसी को अनैच्छिक कार्य करने के लिए विवश कर सकते हैं इस बात को समझना हमारे लिए मुश्किल नहीं है ! अतः बिना किसी संकोच अथवा डर के हमारी वस्तु लौटाकर अथवा उसकी कीमत अदाकर आप गर्व एवं संतोष की अनुभूति कर सकते हैं व आत्म-ग्लानि की भावना से बच सकते हैं साथ ही हम भी पीड़ा और संकट की अल्पकालिक स्थिति से बाहर आ सकते हैं ! हमें प्रत्येक व्यक्ति के परिश्रम का एवं हालात का सम्मान करना आना चाहिए! हो सकता है कि इस समय मे मै भी कठिन परिस्थितियों मे घिरा होऊं और आप इससे अंजान हों ! और हम एक दूसरे की विवशताओं को समझें और एक-दूसरे के काम आएं यही तो मनुष्यता है ! है न !?? आपका सहयात्री 🙏🙏 पता #सनातन संस्कार (वसुधैव-कुटुंबकम)