aman kesharwani
550 views
1 months ago
प्रयागराज: जलालपुर भारती में मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस प्रयागराज के थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के जलालपुर भारती गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर सूरज निषाद के घर पर चढ़ाई कर दिए और मारपीट की घटना हुई। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दौरान काफी हंगामा हुआ। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। #Prayagraj #AirportThana #JalalpurBharti #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #PrayagrajNews #PoliceInvestigation #SurajNishad #SocialMedia #UPPolice #HindiNews #TrendingNews #TwitterNews #❤️Love You ज़िंदगी ❤️