आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 44वां मैच सोमवार को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज को 107 रनों से जीत मिली है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग की और 254 रन ठोक डाले. इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम महज 147 रन ही बना सकी और 18वें ओवर में ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज ने इस विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था.
#T20WorldCup | #ICC | #Super8 | #ATPhotoBlog | #AajTakSocial |
#🏏T20 अपडेट 📰 #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆 #🏆खेल जगत की अपडेट #🏆T20 World cup On Jiohotstar #🔥सुपर-8: WI ने 107 रनों से मैच जीता