Sanjeev Vaswani
643 views
3 months ago
कोई काम छोटा नही होता। श्रीक्षेत्र गरुडेश्वर में श्रावण कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण जयंती का उत्सव बडे पैमाने पर मनाने की तैयारी करने को परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रीमद् वासुदेवानंद सरस्वती (टेंबे) स्वामी महाराज ने सब से कहा था। यह उत्सव पर्णकुटी के यानी अब जहाँ श्री स्वामी महाराज का मंदिर है उसके ऊपर की ओर यानी अभी जहाँ श्री दत्त मंदिर है, वहां करने का तय हुआ। इसलिए उस जगह के बहुत से पत्थर वगैरा हटाकर वो जगह साफ करने का काम शुरू हुआ। साफसफाई करनेवाले लोग बहुत ही कम है और उत्सव का दिन आने पर भी काम धीमी गति से हो रहा है, यह देख कर श्री स्वामी महाराज स्वयं वहां जाकर साफसफाई करने लगे। श्री स्वामी महाराज को वो जगह साफ़ करते हुए देखकर बाकी लोग भी जमा हुए और सब ने मिलकर वो जगह साफ की। https://youtube.com/shorts/eHwHvjzYsqQ?si=Oasi4vU_AzZ1gfYb #🙏ભક્તિ સ્ટેટ્સ #વાસુદેવાનંદ સરસ્વતી ટેંબે સ્વામી મહારાજ #ટેંબે સ્વામી મહારાજ #📱વ્હોટ્સએપ સ્ટેટ્સ📱 #😇 સુવિચાર