Vishu Pal
4K views
16 hours ago
मध्य मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में गुरुवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्लेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राज्य सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, यह सिंगल-इंजन वाला विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दोपहर करीब 12:00 बजे (1800 GMT) नीचे गिरने लगा। इसके बाद सांता एना जालमिमिलुल्को के एक इंडस्ट्रियल पार्क में जा गिरा। स्थानीय निवासी विसेंट हर्नांडेज ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि विमान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन काफी नीचे उड़ने के कारण दुर्घटना हो गई। बता दे कि यह उड़ान पूर्वी राज्य वेराक्रूज के पोजा रिका की ओर जा रही थी। #✈️प्लेन हादसे में 4 लोगों की मौत 😨