Khabari Singh
10.9K views
1 days ago
सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक धमकी की वजह से कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला तो बुधवार सुबह उसके सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। इससे कच्चे तेल में तेजी आई है जबकि सोने और चांदी में गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,48,847 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 1382 रुपये की गिरावट 1,48,298 रुपये तक आ गया। सुबह 9.15 बजे यह 1110 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,570 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। #🪙सोने-चांदी के दामों में गिरावट 📉