९.४ लाख व्ह्यू · ८२ ह प्रतिक्रिया | "जब शिखर न्यूज़ नेटवर्क का कैमरा देखकर चारों बेटियां फफक कर रो दी, तो समझो कुछ तो ऐसा है जीवन में जो सहा नहीं जा रहा है " उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के अरखा ग्राम सभा में रहने वाली शशि मिश्रा की चार बेटियां की व्यथा शिखर न्यूज नेटवर्क के कैमरे में कैद हुई। ये बहनें गहरे दर्द और मजबूरी में जी रही हैं, उनकी आंखों से बहते आंसू उनके सीने में छिपे दुख की गवाही दे रहे हैं। मजबूरी इतनी कि इन्होंने किसी से कहने की बजाय शिखर न्यूज नेटवर्क को बुलाकर अपनी पीड़ा साझा की। कच्चे घर में रहने शिक्षा के खर्च और रोजाना भोजन की समस्या से जूझ रही इन चारों बेटियों ने लोगों से अपील की है कि वे उनके लिए भोजन शिक्षा और एक पक्का मकान उपलब्ध कराएं। यह कहानी गरीबी की उस कड़वी हकीकत को उजागर करती है, जहां बुनियादी जरूरतें भी सपना बन जाती हैं। इन बहनों की अपील है कि समाज भगवान बनकर उनके दुख दूर करे और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करे। - शिखर न्यूज नेटवर्क 074600 04806 | Shikhar News Network
"जब शिखर न्यूज़ नेटवर्क का कैमरा देखकर चारों बेटियां फफक कर रो दी, तो समझो कुछ तो ऐसा है जीवन में जो सहा नहीं जा रहा है "
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले...