gannu91
560 views
23 days ago
दरिया ने कल जो चुप का लिबादा पहन लिया प्यासों ने अपने जिस्म पे सहरा पहन लिया वो टाट की क़बा थी कि काग़ज़ का पैरहन जैसा भी मिल गया हमें वैसा पहन लिया फ़ाक़ों से तंग आए तो पोशाक बेच दी उर्यां हुए तो शब का अंधेरा पहन लिया गर्मी लगी तो ख़ुद से अलग हो के सो गए सर्दी लगी तो ख़ुद को दोबारा पहन लिया भौंचाल में कफ़न की ज़रूरत नहीं पड़ी हर लाश ने मकान का मलबा पहन लिया 'बेदिल' लिबास-ए-ज़ीस्त बड़ा दीदा-ज़ेब था और हम ने इस लिबास को उल्टा पहन लिया बेदिल हैदरी #hindishayari #👌 ਘੈਂਟ ਵੀਡੀਓਜ #📃ਲਾਈਫ ਕੋਟਸ✒️ #🎥 ਵੀਡੀਓ ਸਟੇਟਸ #🎥ਵਾਇਰਲ ਸਟੋਰੀ ਅਪਡੇਟਸ 📰 #📗ਸ਼ਾਇਰੀ ਅਤੇ ਕੋਟਸ 🧾