दिग्गज ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ओडिया संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक दिग्गज गायिका गीता पटनायक का रविवार शाम को निधन हो गया है। वह 73 वर्ष की थीं। कटक के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। - odia singer geeta patnaik passes away at 73