barbie doll
367 views
🔰सभी Exams के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ● ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब हुई— 1828 ई. ● ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा और कहाँ की गई— कलकत्ता में, राजा राममोहन राय ● आधुनिक भारत में हिंदू धर्म के सुधार का पहला आंदोलन कौन-सा था— ब्रह्म समाज ● ब्रह्म समाज का विरोधी संगठन कौन-सा था जिसने सती प्रथा व अन्य सुधारों का विरोध किया— धर्म सभा ● धर्म सभा के संस्थापक कौन थे— राधाकांत देव ● सती प्रथा का अंत कब हुआ— 1829 ई. ● सती प्रथा के अंत में सबसे अधिक प्रयास किसका रहा— राजा राममोहन राय ● ‘आर्य समाज’ की स्थापना कब हुई— 1875 ई., मुंबई ● ‘आर्य समाज’ की स्थापना किसने की— स्वामी दयानंद सरस्वती ने ● आर्य समाज किसके विरुद्ध है— धार्मिक अनुष्ठान व मूर्ति पूजा ● 19वीं सदी में भारतीय पुनर्जागरण का पिता किसे माना जाता है— राजा राममोहन राय को ● राजाराम मोहन राय का जन्म कहाँ हुआ— राधानगर, जिला वर्धमान ● स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था— मूलशंकर ● राजा राममोहन राय के इंग्लैंड जाने के बाद ब्रह्म समाज की बागडोर किसने संभाली— रामचंद विधावागीश ● किसके प्रयासों से ब्रह्म समाज की जड़े उत्तर प्रदेश, पंजाब व मद्रास में फैली— केशवचंद्र सेन ● 1815 ई. में कलकत्ता में किसने ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना की— राजा राममोहन राय ● राजा राममोहन राय व डेविड हेयर हकिस संस्था से जुड़े थे— हिन्दू कॉलेज ● थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना कब और कहाँ हुई— 1875 ई., न्यूयॉर्क में ● थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना भारत में कब और कहाँ हुई— 1882 ई., अडयार, मद्रास में ● ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना किसने की— दयानंद सरस्वती ● ‘वेदों की ओर लोटों’ का नारा किसने दिया— दयानंद सरस्वती ● ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना कब हुई— 1896-97 ई., बैलूर (कलकत्ता) ● ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की— स्वामी विवेकानंद ● अलीगढ़ आंदोलन किसने चलाया— सर सैय्यद अहमद खाँ #📚प्रतियोगी परीक्षा विशेष🏆 #📚एजुकेशन टिप्स & ट्रिक्स✍ #📘परीक्षा अपडेट और तैयारी💯 #📚एजुकेशनल ज्ञान📝 #📰GK & करेंट अफेयर्स Students💡