#💓 बातें दिलों की आज के दौर में जहाँ हर दूसरे दिन भाई-भाई के बीच ज़मीन, पैसों और लालच की वजह से खून-खराबे की खबरें आती हैं, वहीं लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र से आई यह खबर इंसानियत और सच्चे रिश्तों की मिसाल बन गई।
रमगढ़ा गांव के पूर्व प्रधान मुन्नू उर्फ विद्या भूषण जिनकी उम्र 55 साल थी। उनकी 29 जनवरी की रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ रात 11:30 बजे उनका निधन हो गया।
लेकिन इससे भी ज़्यादा दिल को छू लेने वाली बात यह रही कि अपने 25 साल छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई का दिल यह सदमा सहन नहीं कर पाया और महज 40 मिनट के भीतर उनकी भी जान चली गई।
यह खबर बताती है कि आज भी इस समाज में ऐसे रिश्ते ज़िंदा हैं, जहाँ प्यार, अपनापन और भाईचारा हर लालच से ऊपर है।
#UPNews #lucknow