Priyanka
550 views
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान के नखरे, भारत के खिलाफ मैच का करेगा बॉयकॉट पाकिस्तान सरकार ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए रविवार को ऐलान किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा लेकिन अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में भिड़ंत 15 फरवरी को कोलंबो में होनी है। इस मैच के लिए पाकिस्तान अपनी टीम मैदान पर नहीं उतारेगा। पाकिस्तान सरकार का यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद आया है, क्योंकि ढाका ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताएं जताई थीं। #T20WorldCup #INDvsPAK #PakistanCricket #CricketPolitics #WorldCup2026 #ICC #CricketNews #TeamIndia #🌐 राष्ट्रीय अपडेट