The Nigam News
443 views
1 days ago
मेरठ से सामने आई यह तस्वीर समाज के लिए एक बड़ा संदेश देती है। जहां अक्सर तलाक को बदनामी और बोझ की नजर से देखा जाता है, वहीं इस परिवार ने इसे अपनी बेटी की नई शुरुआत के रूप में अपनाया। प्रणिता शर्मा की शादी के 7 साल बाद जब उनका मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हुआ, तो मायके लौटने पर उनका स्वागत किसी त्योहार से कम नहीं था। ढोल-नगाड़ों की गूंज, परिवार के साथ खुशी से झूमते कदम और एक जैसी टी-शर्ट पर लिखा “I Love My Daughter” – यह सब इस बात का प्रतीक था कि बेटी आज भी उतनी ही प्यारी और सम्मानित है। रिटायर जज पिता का यह कहना कि “अगर मेरी बेटी खुश नहीं थी, तो उसे खुश रखना मेरा फर्ज है” समाज के उन पुराने सोच को चुनौती देता है, जहां बेटियों के दर्द को नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह घटना सिर्फ एक स्वागत नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश है — बेटियों की खुशी सबसे ऊपर है, चाहे हालात जैसे भी हों। #thenigamnews #virel #video #devoice #JusticeForDaughter #🌞 Good Morning🌞