पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में जुटे सात न्यायिक अधिकारियों का कई घंटों तक घेराव किया गया। इतना ही नहीं, तीन महिलाओं समेत सात अधिकारियों को 9 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन बुधवार (1 अप्रैल) सुबह कालियाचक दो ब्लॉक विकास कार्यालय के बाहर शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पहले न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात की मांग की। फिर अंदर एंट्री नहीं दिए जाने पर उन्होंने शाम करीब चार बजे प्रदर्शन शुरू किया। फिर कार्यालय परिसर का घेराव किया।
#📢SIR को लेकर बंगाल में फिर भड़की हिंसा 🤯