#❤️जीवन की सीख #☝अनमोल ज्ञान #🙏 प्रेरणादायक विचार #🙏सुविचार📿
🌟 || समाधान खोजना सीखें || 🌟
जीवन की ऐसी कोई समस्या नहीं इस प्रकृति के पास जिसका समाधान ही न हो। समस्या चाहे कितनी ही बड़ी क्यों न हो लेकिन उसका कोई न कोई समाधान अवश्य होता है। हमें समस्या का डटकर सामना करना आना चाहिए क्योंकि समस्या मुकाबला करने से दूर होती है, मुकरने से नहीं। इस प्रकृति का एक नियम यह भी है, कि यहाँ सदैव एक दूसरे द्वारा अपने से दुर्बल को ही सताया जाता है। जहाँ हमारा मनोबल कमजोर पड़ जाता है, वहीं समस्याओं द्वारा हमें घेर लिया जाता है।
दुःखों के साथ भी ठीक ऐसा ही होता है। जितना हम दुःखों से भागने का प्रयास करेंगे, उतना दुःख हमारे ऊपर हावी होते जायेंगे। स्वामी विवेकानंद जी कहा करते थे कि दुःख बंदरों की तरह होते हैं, जो पीठ दिखाने पर पीछा किया करते हैं और सामना करने पर भाग जाते हैं। हताश एवं निराश बैठने की अपेक्षा समाधान खोजना सीखें। समस्या का डटकर मुकाबला करना ही समस्या को दूर भगाने का सर्वोत्तम उपाय है।🖋️
जय श्री राधे कृष्ण
⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥