RadheRadheje.com
424 views
*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 05 फरवरी 2026* *⛅दिन - गुरुवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - शिशिर* *⛅मास - फाल्गुन* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - चतुर्थी रात्रि 12:22 फरवरी 06 तक तत्पश्चात् पंचमी* *⛅नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 10:57 तक तत्पश्चात् हस्त* *⛅योग - सुकर्मा रात्रि 12:04 फरवरी 06 तक तत्पश्चात् धृति* *⛅राहुकाल - दोपहर 02:05 से दोपहर 03:28 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 07:05* *⛅सूर्यास्त - 06:17 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:23 से प्रातः 06:14 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:19 से दोपहर 01:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:15 फरवरी 06 से रात्रि 01:06 फरवरी 06 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी* *🌥️विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* https://whatsapp.com/channel/0029VaARDIOAojYzV7E44245 #✡️ज्योतिष समाधान 🌟 #🙏 राधा रानी #🙏रोजाना भक्ति स्टेट्स *🔹गुरुवार विशेष 🔹* *🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।* *🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :* *🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।* *ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।* *🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।* *🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।* *🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।*