🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞
आईना सिर्फ़ एक शीशा नहीं होता,
यह ख़ामोशी से सब सच बोलता है।
जो दुनियाँ छुपा ले नज़रों से,
आईना वही सब खोलता है।
चेहरे की लकीरों में बीता कल,
आँखों में छिपे अरमान दिखाता है।
मुस्कान के पीछे छिपा दर्द भी.
आईना बिना पूछे जताता है।
कभी हिम्मत बन कर सामने आता,
कभी सवालों से घेर लेता है।
ख़ुद से मिलने का वो पल,
आईना हर रोज़ दे जाता है।
सजावट से आगे बढ़ के देखो,
तो आत्मा का दर्शन कराता है।
ख़ुद को पहचानने की राह में,
आईना सच्चा साथी बन जाता है।
🪞 सुप्रभात 🪞 #🌞 Good Morning🌞