फिरोजाबाद- योगी सरकार का बड़ा फैसला उरमुरा किरार का नाम बदला, अब होगा ‘हरिनगर’
उरमुरा किरार अब होगा ‘हरिनगर’ योगी सरकार ने बदला गांव का नाम सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद की तहसील शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत वासुदेवमई के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव उरमुरा किरार का नाम बदलकर हरिनगर करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से नाम परिवर्तन की मांग की जा रही थी, जिसे अब राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
#राजनीति