Parmod Jain
620 views
1 months ago
'हम सब आगे बढ़ चुके हैं', अक्षय और शिल्पा के साथ रिश्तों पर बोलीं रवीना टंडन 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल हुआ करते थे। खबरें तो यहां तक थी कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन अंत में दोनों अलग हो गए। इसके बाद अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी से भी जोड़ा गया। इसी वजह से रवीना और शिल्पा के बीच भी तनातनी की खबरें आती रहीं। रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने संबंधों पर बात की। शिल्पा शेट्टी के साथ अनबन पर रवीना ने कहा, 'कोई समस्या थी ही नहीं। मैं उस माहौल में नहीं थी। हम आज भी कई बातों पर हंसते हैं। सिर्फ शिल्पा और मैं ही नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि हम सब दोस्त बन गए। हम सब उस समय जवान थे। हम एक ही इंडस्ट्री में हैं, कौन इन सब चीजों से नहीं गुजरा, कौन लिंक-अप, ब्रेकअप, रिलेशनशिप से नहीं गुजरा? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं। शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम सब दोस्त हैं। हम आगे बढ़ चुके हैं, अपने परिवारों के लिए बहुत खुश हैं। हम अपने बच्चों के लिए खुश हैं #बॉलीवुड