R.I. न्यूज अपडेट
965 views
AI indicator
#✈️एयर एंबुलेंस क्रैश होने से 7 की मौत 😨 झारखंड के चतरा जिले में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के घने जंगल में क्रैश होने से उसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी बसंती देवी, भांजा ध्रुव, दोनों पायलट, एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। चंदवा में एक छोटा रेस्टोरेंट चलाने वाले संजय सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 65% तक झुलस गए थे। रांची के अस्पताल से उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। संजय को दिल्ली ले जाने के लिए उनके गरीब परिवार ने रिश्तेदारों से मदद और लोन लेकर 8 लाख रुपये में एयर एंबुलेंस बुक की थी। शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरने के 23 मिनट बाद खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण एंबुलेंस का एटीसी से संपर्क टूट गया और विमान क्रैश हो गया। घटनास्थल दुर्गम जंगल में होने के कारण रेस्क्यू टीम को मलबे से शव निकालकर 4 किलोमीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक लाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।