कुल भूषण भार्गव
476 views
17 hours ago
#Bhargava Financial And Insurance Services *Stock Market Crash:* भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (9 मार्च) को भारी गिरावट देखने को मिली। दोनों प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी अब करेक्शन के करीब पहुंच गए हैं। निफ्टी 50 में 650 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। यह 24,000 के स्तर से नीचे आ गया। इससे इंडेक्स करेक्शन जोन के करीब पहुंच गया है। वहीं बीएसई सेंसेक्स करीब 2,100 अंक गिरकर 76,800 के नीचे आ गया। इसके चलते निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या अभी सावधानी बरतनी चाहिए। इसका जवाब एक्सपर्ट से जानेंगे, लेकिन पहले गिरावट की वजह समझ लेते हैं। *शेयर मार्केट क्रैश के 5 बड़े कारण* बाजार में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और वैश्विक शेयर बाजारों के फ्यूचर्स में भी गिरावट देखने को मिली है। इन सभी कारणों से निवेशकों के बीच जोखिम लेने की इच्छा कम हुई है और बाजार में बिकवाली बढ़ी है। *1. क्रूड ऑयल के दाम में तेज उछाल :* कच्चे तेल की कीमत बढ़कर $115 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है, जिससे ग्लोबल बाजारों में चिंता बढ़ गई है। एनालिस्ट्स के मुताबिक अगर पश्चिम एशिया का संघर्ष लंबा चला तो भारत जैसे तेल आयातक देशों की अर्थव्यवस्था पर बड़ा दबाव पड़ सकता है। *2. महंगाई बढ़ने का खतरा :* तेल की कीमतों में तेजी से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस वजह से केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती टाल सकते हैं, जिससे बाजारों में अनिश्चितता बढ़ सकती है। *3. ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत :* एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज गिरावट से भारतीय बाजार को कोई सहारा नहीं मिला। जापान का निक्केई 6% से ज्यादा गिरा, जबकि साउथ कोरिया का कोस्पी और अमेरिकी बाजार भी दबाव में रहे। *4. मजबूत अमेरिकी डॉलर :* मजबूत डॉलर और कमजोर रुपये ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है। रुपया लगभग 92.20 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर के पास पहुंच गया, जिससे कई सेक्टर प्रभावित हुए। *5. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली :* विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। मार्च के पहले चार दिनों में FPIs करीब 21,829 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं। *क्या गिरावट में खरीदारी का मौका है?* बाजार में उतार चढ़ाव के दौरान अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौका बन सकती है। *कच्चे तेल की कीमत कहां तक जा सकती है?* कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जरूर आई है, लेकिन यह जल्द ही अपने उच्च स्तर के करीब पहुंच सकती है। कच्चा तेल 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। हालांकि यह तेजी कुछ महीनों तक रह सकती है, लेकिन लंबे समय तक बने रहने की संभावना कम है। सभी AMC आने वाले दिनों में धीरे धीरे बाजार में निवेश करने की रणनीति पर काम कर रही है। यानी एक साथ बड़ी रकम लगाने की बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश किया जाएगा। *अनिश्चितता के दौर में गोल्ड की भूमिका* भू राजनीतिक तनाव और महंगाई की आशंका के समय निवेशकों की दिलचस्पी सोने में बढ़ जाती है क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। सोना और इक्विटी दोनों का निवेश पोर्टफोलियो में अलग अलग रोल होता है। सोना आमतौर पर आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और भू राजनीतिक तनाव के समय अच्छा प्रदर्शन करता है क्योंकि यह बाजार के उतार चढ़ाव के खिलाफ सुरक्षा देता है। वहीं इक्विटी आर्थिक वृद्धि और कंपनियों के मुनाफे से जुड़ी होती है और लंबे समय में संपत्ति बनाने के सबसे प्रभावी साधनों में से एक है। निवेशकों को केवल एक विकल्प चुनने की बजाय अपने पोर्टफोलियो में दोनों एसेट क्लास शामिल करने चाहिए, ताकि जोखिम संतुलित किया जा सके। *याद रखें —* जल्दी शुरुआत + नियमित निवेश + लंबा समय = *मजबूत संपत्ति निर्माण* *⚠ Mutual Fund Disclaimer:* म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। *“निवेश की सही सलाह के लिए संपर्क करें”* *📍 Kosi Kalan (Mathura) Near Me निवेश सलाह* *🏦 Bhargava Financial And Insurance Services* *हमें क्यों चुनें?* ✅ 13 जुलाई 1982 से आपकी सेवा में निरंतर सक्रिय। ✅ निवेश की प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाना। ✅ आपकी ज़रूरतों के हिसाब से सही सलाह। *📞 संपर्क करें:* बस एक कॉल की दूरी पर! 📱 मोबाइल: 9412277970 , 7017717091, 9634543288 , 8171565657 ⏰ समय: दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक (साल के सभी दिन) 📧 ईमेल: helpsip3@gmail.com 🌐 वेबसाइट: bhargavafinancial.themfbox.com #PowerOfCompounding #SIP #MutualFunds #InvestmentTips #FinancialFreedom #WealthCreation #BhargavaFinancial #KosiKalan #Mathura #SmartInvesting #RetirementPlanning #Savings #InvestmentAdvisor #Gold