Raaj
535 views
#😒 अधूरा इश्क़ 💖 #💞शायराना इश्क़🥰 यार हम कोई ऐरे-गैरे नही है,इतने सस्ते नही है हम किसी भी रिश्ते में कि जिसका जब मन करे प्यार से पुचकार लें हमें , और जब मन करे दुत्कार दे हमें, खामोश होकर सब कुछ इसलिए सहा हमने कि किसी रिश्ते के टूटने का इल्ज़ाम हम पर ना आ जाए, और नतीजा ये कि हर कोई हमसे ही रिश्ता तोड़ कर चला गया, कोई शेल्फ में रखा खिलौना भी नही है हम,कि जिसका जब मन किया उठाकर खेल लिया हमसे और जब मन किया उठाकर फेंक दिया हमें, अपनों को बस अपने साथ इसलिए खेलने दिया था हमने कि उनकी टेंशन कम होने का जरिया बन सकें, जैसे किसी बच्चे का मूड खराब होता है और वह किसी खिलौने से खेल कर अच्छा हो जाता है ना ,, बस वैसे ही हमारे अपनो का मूड ठीक हो जाए इसीलिए खेलने दिया था, उन्हें अपने साथ,, यह नहीं पता था कि वह सच में हमें खिलौना समझ लेंगे और अकेलेपन की अलमारी में बंद करके भूल जाएंगे हमको?