Arvind Khabari
4.5K views
21 hours ago
हरियाणा के सोनीपत जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उनके ड्राइवर की मौत हो गई. कांग्रेस के सीनियर नेता खुशबाज जाटान सोनीपत से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस वे पर थे. यहां जखोली टोल पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. सोनीपत पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है. कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और ड्राइवर परममिंदर की असामयिक मौत ने सबको चौंका दिया है. वहीं, खुशबाज जाटान का गनमैन करणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि जखोली टोल प्लाजा पर खुशबाज जाटान की डिफेंडर पंचर हो गई थी. वे हाईवे के किनारे पंचर ठीक करवा रहे थे. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको चपेट में लिया और वो हादसे का शिकार हो गए. #😢दिग्गज कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत

More like this