Arvind Bhardwaj
456 views
*महा कवि अरविंद भरद्वाज की कविता....* 🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂 *करें जब पाँव खुद नर्तन, समझ लेना कि होली है* *हिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना कि होली है_*. *_ किसी को याद करते ही अगर बजते सुनाई दें कहीं घुँघरू कहीं कंगन, समझ लेना कि होली है_* *_कभी खोलो अचानक , आप अपने घर का दरवाजा खड़े देहरी पे हों साजन, समझ लेना कि होली है _* *_तरसती जिसके हों दीदार तक को आपकी आंखें उसे छूने का आये क्षण, समझ लेना कि होली है _* *_हमारी ज़िन्दगी यूँ तो है इक काँटों भरा जंगल अगर लगने लगे मधुबन, समझ लेना कि होली है _* *_बुलाये जब तुझे वो गीत गा कर ताल पर ढफ की जिसे माना किये दुश्मन, समझ लेना कि होली है _* *_अगर महसूस हो तुमको, कभी जब सांस लो 'अरविंद' हवाओं में घुला चन्दन, समझ लेना कि होली है_* *होली की हार्दिक शुभकामनाएं*! #🖊 एक रचना रोज़ ✍