RB NEWS
507 views
राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही ने 26 वर्षीय युवक कमल की जान ले ली, हम उस गड्ढे से कई बार गुजरे मगर…, कहकर फूट-फूटकर रोने लगे कमल के पापा
राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही ने 26 वर्षीय युवक कमल की जान ले ली. गुरुवार देर रात काम से घर लौट रहा कमल सड़क पर खुदे एक गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिर गया. पूरी रात वो तड़पता रहा. फिर उसकी मौत हो गई. मृतक कमल के पिता नरेश ध्यानी और परिवार के अन्य सदस्य पूरी रात उसे ढूंढते रहे. विडंबना देखिए कि पिता और परिजन उस गड्ढे के पास से कई बार गुजरे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा उसी मौत के जाल में फंसा पड़ा है. पिता ने रुआंसे गले से कहा- हम सात लोग रात भर उसे खोजते रहे, लेकिन एक बार भी नहीं लगा कि वह गड्ढे में गिर गया होगा. अगर वहां सुरक्षा घेरा होता तो हम जरूर चेक करते. कैलाशपुरी के गढ़वाल मोहल्ले में रहने वाले नरेश ध्यानी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और मंदिर में पुजारी हैं. कमल और करण
राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही ने 26 वर्षीय युवक कमल की जान ले ली, हम उस गड्ढे से कई बार गुजरे मगर…, कहकर फूट-फूटकर रोने लगे कमल के पापा https://rbnewsmedia.in/?p=21039 #RBNEWS PRITAVE LIMITED #news #RBNEWS #RBNEWS HINDI #🔴 क्राइम अपडेट