Yogesh Rajput
714 views
मुझे विजय सलगांवकर पसंद है। केवल एक दो कारणों से नही, बल्कि उसको पसंद करने के कई कारण हैं। पहला तो ये कि केवल चौथी पास होने के बावजूद उसके भीतर कोई इनफीरियारिटी कॉम्प्लेक्स नही है। वो खुश है, कॉन्फिडेंट है और तरक्की पसंद है। वो जीवन में आगे बढ़ना चाहता है और लगातार प्रयास करता है। फिल्म के पहले भाग में वो केवल सबूत बनाने के लिए प्रोजेक्टर रूम में फिल्म नही देखता बल्कि उस आईडिया को अपनाकर खुद का सिनेमाहॉल खोल लेता है। दूसरा ये कि वो अपने थॉट प्रोसेस में क्लीयर है और उसे खुद पर विश्वास है कि वो अपने दिमाग से किसी भी स्थिति को संभाल सकता है। वो किसी से डरता नही है। तीसरा ये कि वो वन वुमेन मैन है और उसके लिए उसका परिवार ही उसका सबकुछ है। वो फैमिली फर्स्ट के सिद्धांत पर काम करता है। वो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है और करता है। वो फालतू की नैतिकता के चक्कर में पड़कर अपने परिवार को मुश्किल में नही डालता बल्कि परिवार को एकजुट करके सबको उस मुश्किल से निकालता है। चौथा और सबसे बड़ा कारण ये है कि वो मानता है कि जो बात दो लोगों को पता चल गयी वो सीक्रेट नही रह जाती। इसीलिए वो अपनी पत्नी से भरपूर प्रेम करने के बाद भी उसे वो राज नही बताता। किसी को अपने मन की बात न बताना एक अद्भुत गुण है जो सबको अपने अंदर लाना चाहिए। खुशी की बातें चाहे सारी दुनिया को बता दो लेकिन अपना दुख, अपने सीक्रेट और अपने मन की वो बातें जो नितांत निजी हैं, वो किसी को भी पता नही चलनी चाहिए, क्योंकि जिनको आप बताओगे बिगाड़ होने पर वे उन बातों का उपयोग आपके खिलाफ ही करेंगे। अगर बिगाड़ न भी हो तो भी आपकी पीठ के पीछे आपकी खिल्ली उड़ाएंगे और मजाक बनाएंगे। इसी विषय पर रहीम दास जी कह भी गए हैं कि रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखो गोय। सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय॥ इसीलिए विजय सलगांवकर का यह गुण मुझे उसका सर्वश्रेष्ठ गुण लगता है। और पाँचवां कारण है कि वो फिल्मों का शौकीन है..... मेरी तरह। #✍️🌺༺꧁ आज का दिन ꧂༻🌺✍️ #❤༺꧁ My Love ꧂༻❤ #😍स्टेटस की दुनिया🌍 #📱मोबाइल की दुनिया🌎 #🚩༺꧁ सनातन धर्म ꧂༻🚩