➳ᴹᴿ᭄𝙎𝙞𝙙𝙙𝙝𝙖𝙧𝙩𝙝 𝙎𝙞𝙣𝙜𝙝💎
3.4K views
#😱'कॉमेडी क्वीन' का निधन, फैंस गमगीन🙏 हॉलीवुड को बड़ा झटका! 'श‍िट्स क्रीक' फेम कैथरीन ओ'हारा का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयतहॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर आई है। शुक्रवार को अमेरिकी एक्‍ट्रेस, कॉमेड‍ियन और स्‍क्रीनराइटर कैथरीन ओ'हारा का निधन हो गया है। वह 71 साल की थीं। अपने 50 साल से अध‍िक के करियर में उन्‍होंने दो प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड, एक गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड और दो स्‍क्रीन एक्‍टर्स गिल्‍ड अवॉर्ड जीते थे।साल 2017 में 'ऑर्डर ऑफ कनाडा' से सम्‍मानित कैथरीन को 'श‍िट्स क्रीक' में उनके किरदार के लिए सबसे अध‍िक पहचाना जाता है। बताया जाता है कि 30 जनवरी की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्‍हें गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो